Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भारत जोड़ो यात्रा में अब नया चेहरा हुआ शामिल

- Sponsored -

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और यूथ लीडर राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के कर्नाटक राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। जहां उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी का इस यात्रा में शामिल होना यात्रा इसे काफी मजबूत बनाएगा जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

श्री गांधी ने ट्वीट किया” कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही कांग्रेस पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूँ।”

- Sponsored -

श्रीमती वाड्रा ने कहा “ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।”

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि श्रीमती गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: