- Sponsored -
राम प्रसाद सिन्हा
- Sponsored -
पाकुड।जिले के अम्बाडीहा माँझीटोला में मारशिला मरांडी एवं बाबूलाल मरांडी की हत्या कर आंखे निकालने की घटना का आरोपी नेहरू उर्फ तुर्का ने आत्महत्या कर ली ।आज देर शाम दोनो मासूम बच्चों के हत्यारा नेहरू का शव अम्बाडीहा जंगल के पेड़ पर लटका पाया गया है।पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नेहरू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।नेहरू के शव की पहचान ग्राम प्रधान लिखन किस्कू ने की है।नेहरू के शव पाये जाने की सूचना मिलते हीपुलिस निरीक्षक सह अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे।यहां उल्लेखनीय है कि दोनों बच्चों की हत्या एवं आंखे निकालने के बाद नेहरू फरार हो गया था।बीते 28 जनवरी से अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस हत्यारोपी नेहरू की गिरफ्तारी को लेकर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।सोमवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि अम्बाडीहा के जंगल मे एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदलबल अम्बाडीहा जंगल के उस स्थान पर पहुंचे जहां शव पेड़ पर लटका था।पुलिस ने ग्राम प्रधान लिखन किस्कू को बुलाया।ग्राम प्रधान ने शव की पहचान नेहरू उर्फ तुर्का के रूप में की है।
- Sponsored -
Comments are closed.