- Sponsored -
रांची : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आगाज 29 जुलाई से हो गया। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने राष्ट्रपति को अपशब्द कहे जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। विधायकों ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विपक्ष ने पहले विधानसभा के बाहर और उसके बाद सदन के अंदर भी अपनी सीट पर खड़े हो हंगामा किया। हंगामें के बीच ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपना प्रारंभिक वक्तव्य पढ़ा। हालांकि शोक प्रकाश के पहले भाजपा विधायक शांत हो गये और अपनी-अपनी सीट पर बैठ गये। सत्र शुरू होने पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी। इसके अलावे उन्होंने मांडर विधानसभा से निर्वाचित शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी। सत्र के पहले सदन में शोक प्रकाश हुआ। इसमें मुख्यमंत्री व स्पीकर सहित सभी पार्टी के विधायक दल के नेताओं ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही एक अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के तहत सभापतियों का मनोनयन हुआ और कार्यमंत्रणा समित बनी। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने इस सत्र के लिए 5 सभापतियों के नाम की घोषणा की। इसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं। वहीं, स्पीकर ने कार्य मंत्रणा समिति बनाये जाने की घोषणा की। इसमें स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम व सत्यानंद भोक्ता, विधायक सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों में चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेंब्रम, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेनगुप्ता, बिनोद सिंह व पूर्णिमा नीरज सिंह को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। बता दें कि कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को झारखंड विधानसभा की ओर से शुभकामनाएं दी। स्पीकर ने कहा कि जनजाति महिला के राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद उम्मीद है कि देश में महिला सशक्तिकरण, दलित, आदिवासी लोगों के अधिकारों को पूरा करने में बल मिलेगा। साथ ही स्पीकर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस विधायक ने भी मांगा इस्तीफा: बीजेपी विधायक के हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि विवादित बयान को लेकर अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
- Sponsored -
पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी। इसके अलावे उन्होंने मांडर विधानसभा से निर्वाचित शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी। सत्र के पहले सदन में शोक प्रकाश हुआ। इसमें मुख्यमंत्री व स्पीकर सहित सभी पार्टी के विधायक दल के नेताओं ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही एक अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के तहत सभापतियों का मनोनयन हुआ और कार्यमंत्रणा समित बनी। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने इस सत्र के लिए 5 सभापतियों के नाम की घोषणा की। इसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं। वहीं, स्पीकर ने कार्य मंत्रणा समिति बनाये जाने की घोषणा की। इसमें स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम व सत्यानंद भोक्ता, विधायक सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों में चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेंब्रम, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेनगुप्ता, बिनोद सिंह व पूर्णिमा नीरज सिंह को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। बता दें कि कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को झारखंड विधानसभा की ओर से शुभकामनाएं दी। स्पीकर ने कहा कि जनजाति महिला के राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद उम्मीद है कि देश में महिला सशक्तिकरण, दलित, आदिवासी लोगों के अधिकारों को पूरा करने में बल मिलेगा। साथ ही स्पीकर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस विधायक ने भी मांगा इस्तीफा: बीजेपी विधायक के हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि विवादित बयान को लेकर अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
- Sponsored -
Comments are closed.