- Sponsored -
गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में हुआ ऑनलाइन पतंग बनाओ प्रतियोगिता
लोहरदगाः कोरोना महामारी संक्रमण के कारण विद्यालय बंद है। इसी बीच मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर शुक्रवार को दुर्गाबाड़ी लेन लोहरदगा में स्थित गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर ऑनलाइन पतंग निर्माण प्रतियोगीता कराया गया।
छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर एक से बढ़ कर एक पतंग बानाए तथा उस पर स्लोगन और शुभकामनाएं लिखकर ऑनलाइन प्रदर्शन भी किए। इस कार्यक्रम में प्राचार्या रीमा भारती, शिक्षिकाओं में जयमंती कुमारी, सरस्वती सिंह, आभा कुजूर, सिद्दीका परवीन, अनामिका भारती, मनीषा कुमारी, अर्पणा सिन्हा, काजल साहू, संगीता वर्मा, सबिता कुमारी, डोरोथी खलखो, उमा मिश्रा, कंचन मेहता आदि ने ऑनलाइन शामिल हुए। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वे अपने हाथों से रंग-बिरंगे पतंग तो बनाए ही साथ ही बच्चों ने शिक्षकाओं के द्वारा बच्चों व परिजनों को शुभकामनाएं दी गई। वे शिक्षकाओं के जरिए मकर संक्रान्ति, पोंगल, लोहरी, बिहू, फसल का त्यौहार आदि के बारे में भी जाना। कई विद्यार्थियों ने अनेक आकर्षक और मनमोहक चित्र भी बनाए। प्राचार्या रीमा भारती ने बताया कि अलग-अलग परंपराओं के रंग से सजा भारतीय त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस त्यौहार पर प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है। तथा समय-समय पर उन्हें त्योहारों के बारे में जानकारी देना है। बच्चे सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के बारे में भी भली-भांति जानें, ताकि उनका संपूर्ण विकास हो।
- Sponsored -
Comments are closed.