- Sponsored -
रांची : यूक्रेन में फंसी झारखंड के लातेहार जिले की प्रीमिटिव ट्राइव की लतिका ठिठियो रविवार देर शाम दिल्ली से रांची पहुंचेगी। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गयी लतिका ठिठियो यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसी हुई थी। लतिका पिछले 4 साल से मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए में यूक्रेन में रह रही थी। उनकी दो साल उनकी की पढ़ाई बाकी है।
लतिका ने यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होते ही वतन वापसी के लिए फ्लाईट का टिकट करवा लिया था। वह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कीव भी पहुंची थी, लेकिन ऐन वक्त पर फ्लाईट रद्द हो जाने की वजह से वह फंस गयी थी। लतिका महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना गांव की रहने वाली है। इनके पिता ईशाक ठिठियो गरीब परिवार से हैं।
- Sponsored -
उनके परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबराये हुए थे। जब उनकी बेटी दिल्ली सुरक्षित पहुंची, तो उन्होंने राहत की सांस ली. परिवार के लोगों ने बताया कि जब से बेटी विपत्ति में फंसने की खबर सुनी, घर में न ठीक से खाना बन रहा है और न ही कोई काम हो पा रहा है। परिजनों ने जिले के उपायुक्त और झारखंड सरकार से गुहार लगायी थी कि उनकी बेटी लतिका को सुरक्षित लाने में आवश्यक कदम उठाये।
इस पर लतिका को सुरक्षित वापस लाने के लिए श्रम विभाग के पोर्टल से लतिका से संपर्क साधने का निर्देश दिया गया था ताकि उसकी सुरक्षित वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सके।
- Sponsored -
Comments are closed.