आज रात लगेगा साल 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण, भूल से भी ना करें ये काम
ग्रहण 28-29 अक्टूबर के बीच रात लगभग 1.05 से शुरू होगा और 2.24 पर खत्म हो जाएगा
- Sponsored -
साल 2023 का शनिवार की रात को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर के बीच रात लगभग 1.05 से शुरू होगा और 2.24 पर खत्म हो जाएगा। शाम 4 बजे से सूतक काल को देखते हुए देशभर के सभी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगहों पर देखा जा सकेगा। 1.44 बजे के आसपास चंद्रमा का 12.6 % हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखेगा। मौसम साफ होने पर ये खगोलीय घटना पूरे भारत में देखी जा सकेगी।
चंद्र ग्रहण के दौरान बरतनी होगी ये सावधानियां
चंद्र ग्रहण लगने के बाद घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर आपक चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकल भी रहे है तो उस समय चंद्रमा की ओर देखने से बचें। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान यदि आप घर से बाहर हैं तो किसी चौराहे के आसपास जाने से बचें। कहा तो ये जाता है कि ग्रहण के दौरान लोगों को चौक चौराहो पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि उस समय चौक-चौराहों पर नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय हो जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव के मंत्र ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः’ का जाप करना चाहिए ऐस करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत
- Sponsored -
- Sponsored -
मान्यता है कि ग्रहण से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा बचने की जरूरत होती है। उस दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीज, जैसे कैंची, चाकू जैसी किसी भी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। महिलाओं को चांद की तरफ देखने से भी बचना चाहिए।
भारत के इन शहरों के अलावा इन देशों में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण
28/29 अक्तूबर की मध्य रात्रि लगने वाला चंद्रग्रहण दिल्ली सहित गुवाहटी, जयपुर, जम्मू, कोल्हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्चर, उदयपुर, उज्जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और लुधियाना में नजर आएगा। भारत के अलाबा एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण 2024 में 17-18 सितंबर की रात में होगा।
ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों का होगा शुद्धिकरण
तकरीबन 1 घंटा 19 मिनट तक ये चंद्र ग्रहण रहेगा। उसके बाद शरीर को अपवित्र माना जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान देवताओं की पूजा करना या उन्हें छूने की मनाही होती है। उस दौरान पका हुआ खाना अपवित्र न हो, इसके लिए उसमें कुशा या तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं और ग्रहण खत्म होने के बाद मूर्तियों को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाता हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.