- Sponsored -
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श एवं अत्याचार, अन्याय और झूठ के खिलाफ निडर और अथक रूप से लड़ने के उनके तरीके एक समृद्ध और प्रगतिशील भारत की हमारी खोज में मार्गदर्शन करते हैं।
श्री गहलोत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए आज यह बात कही।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
- Sponsored -
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि महात्मा गांधी ने आजीवन सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को पराधीनता की बेड़यिों से मुक्त कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता समर में अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी का अध्याय लिखने वाले अमर शहीदों पर हमें गर्व है।
- Sponsored -
इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों से बापू के सिद्धांत व आदर्शों का अनुसरण कर देश-प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी महात्मा गांधी को नमन किया।
- Sponsored -
Comments are closed.