- Sponsored -
मध्यप्रदेश के मुरैना शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनको याद किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि स्व़ लालबहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की।
- Sponsored -
उन्होंने देश की खाद और डेयरी उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए हरित क्रांति और श्वेत क्रांति को बढ़ावा दिया। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त लाल बहादुर शास्त्री जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, संगठन मंत्री सत्यपाल कुशवाह, प्रवक्ता शहर जिला कांग्रेस हरीश पाठक, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा बेगम, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उपाध्याय, दिनेश गोयल, अब्दुल रहमान घड़ी वाले, सरफुद्दीन खान, सौरव मिश्रा, रामू टुंडेलकर, दीपक सोलंकी, रामू शर्मा मोटाश, दुर्गेश रोजे, आकाश रावत, भैरो बघेल आदि कांग्रेस कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।
- Sponsored -
Comments are closed.