Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

माताओं की संरक्षिका है संत मोनिका: जोसिमा खाखा

- Sponsored -

सोगड़ा पल्ली में सादगी के साथ मना संत मोनिका का पर्व

- Sponsored -

सिमडेगा : सोगड़ा पल्ली में रविवार को सन्त मोनिका का पर्व सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर सुबह में पल्ली पुरोहित फा जेबीयर केरकेट्टा की अगुवाई में समारोही ख्रीस्तयाग सम्पन्न हुआ। जिसका सहयोग फा अब्राहम मिंज ने किया। इसके बाद चर्च परिसर में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अथिति ले रूप में बीरू भिखारियेट सह सोगड़ा पल्ली की सभानेत्री सह विधायक की पत्नी जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अपने जोसिमा खाखा ने कहा कि कहा कि हमें भी संत मोनिका की तरह ही काम करना चाहिए। इससे परिवार सहित घर में ईश्वर का वास के साथ सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि संत मोनिका महान माताओं में से एक थी। माताएं किसी न किसी रूप में संत मोनिका की तरह हैं। कहा कि माताओं को उनके पांच आदर्श गुण धीरज, दया, ममता, सेवा व त्याग को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी जाकर सफल माता बन सकती हैं। कहा कि संत मोनिका ने धार्मिक कर्तव्य के प्रति सजग रहने पर बल दिया। जीवन में कुछ करने के लिए संत मोनिका के जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने प्रार्थनामय जीवन से चुनौतिया का मुकाबला किया और विजय हासिल कर संत बनी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नीलिमा मिंज ने किया। मौके पर सिस्टर मोनिका, सि तरसिसिया, सि अमृता, नीलिमा मिंज, निर्मला कुजूर, फातिमा बाड़ा, हेमा बाड़ा, रेशमा बाड़ा, सुजीत एक्का, लुसियन मिंज, खरीस्टोफर होरो, किशोर मिंज, विजय तिग्गा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सामूहिक प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया।

:=======

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.