Live 7 Bharat
जनता की आवाज

नही रहे भाजपा के पूर्व सांसद देवीधन बेसरा, मंत्री विधायक व सांसदो ने जताया दुख

- Sponsored -

रामप्रसाद सिन्हा
पाकुड़: झारखंड राज्य के पहली सरकार में केविनेट मंत्री की जिम्मेवारी निभाने और राजमहल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता देवीधन बेसरा का बुधवार को दोपहर के लगभग एक बजे निधन हो गया। श्री बेसरा गंभीर बिमारी से ग्रसित थे। रांची से इलाज कराकर वे पाकुड़िया प्रखंड के जोंका स्थित पैतृक आवास में स्वास्थ लाभ ले रहे थे। बुधवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। परिजन उन्हे चिकित्सको से दिखाने के लिए ले जाते की पहले ही उन्होने अंतिम सांस ले ली। देवीधन बेसरा ने राजनीतिक शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा से की। वर्ष 1980 से 1990 तक लगातार दो टर्म पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा क्षेत्र का इन्होने प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2000 में इन्होने झामुमो का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से ही इन्हे वर्ष 2000 में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा और इन्होने जीत भी दर्ज की। झारखंड अलग राज्य होने के बाद बाबुलाल मरांडी की पहली सरकार में देवीधन बेसरा को मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग का केविनेट मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी। वर्ष 2009 में 15 वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हे राजमहल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाया और इन्होने जीत दर्ज किया। झारखंड राज्य में बतौर केविनेट मंत्री रहते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम किया। संथाली भाषा के साथ साथ बंगला एवं भोजपुरी पर इनकी अच्छी पकड़ थी। अपने क्षेत्र के लोगो के बीच ये काफी लोकप्रिय भी रहे। व्यवहार कुशलता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की इनकी कार्यशैली का ही नतिजा था कि संगठन से जुड़े लोग ही नही बल्कि दुसरे संगठनो के लोग भी इन्हे सम्मान दिया करते थे। श्री बेसरा के निधन पर न केवल जोंका गांव के ग्रामीणो बल्कि भारतीय जनता पार्टी के अलावे सभी राजनीतिक दलो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, दिनेश विलियम मरांडी ने भी श्री बेसरा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि हमने न केवल एक नेता बल्कि अच्छे व्यक्ति को खो दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद श्री बेसरा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, मिस्त्री सोरेन, जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, उपाध्यक्ष अमृत पांडेय, हिसाबी राय, शर्मिला रजक, मीरा प्रवीण सिंह, बाबुधन मुर्मू, मुकेश कुमार शुक्ला, संपा साहा, सबरी पाल, विवेकानंद तिवारी, प्रो. अनुग्रहित प्रसाद साह, तुहिन शुक्ला, केशव चौरसिया, नरेन साहा, साधन झा, तमाल बनर्जी, मनीष पांडेय, प्राची चौधरी, पार्वती देवी, पंकज साह, सपन दुबे, प्रवीण कुमार सिंह, सुबोध मंडल, कैलाश सिंह, दानियल किस्कु सहित दर्जनो ने शोक जताया है। जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गेमिलिना सोरेन, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी आदि ने भी पूर्व सांसद श्री बेसरा के निधन पर दुख जताया है। परिजनों के मुताबिक स्वर्गीय बेसरा का अंतिम संस्कार आगामी 25 अगस्त को उनके पैतृक आवास जोंका में किया जायेगा।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: