Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पहला t20 भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया

श्रीलंका 20 ओवरों में मात्र 6 विकेट पर 137 रन ही बना पाया ईशान-श्रेयस, रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी से भारत ने बनाये 199 रन

- Sponsored -

ईशान-श्रेयस की विस्फोटक पारी से भारत ने बनाये 199 रन
लखनऊ 24 फरवरी (वार्ता) ईशान किशन (89) की आतिशी अर्धशतकीय पारी और कप्तान रोहित शर्मा (44) के साथ 111 रन की शतकीय भागीदारी के बाद श्रेयस अय्यर की कातिलाना (57 नाबाद) पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गुरूवार को पहले टी-20 मुकाबले में दो विकेट पर 199 रन बनाये।

20220224 222144

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित और ईशान की सलामी जोड़ी ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया। झारखंड के धाकड़ बल्लेबाज ईशान को रोकने के लिये श्रीलंका के गेंदबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। पूरी लय में खेल रहे ईशान ने विदेशी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुये मैदान के चारों ओर कई आकर्षक शाट जमाये। उन्होने टी-20 करियर का अपना पहला अर्धशतक मात्र 30 गेंदो में दो छक्के और छह चौकों की मदद से पूरा कर लिया।

- Sponsored -

उधर, दूसरे छोर पर डटे कप्तान रोहित शर्मा का पूरा सहयोग युवा बल्लेबाज को मिल रहा था। दोनो बल्लेबाजों ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद तक भारत के स्कोरबोर्ड पर सैकड़ा टांग दिया था। इस बीच रोहित लाहिरू कुमारा की नीची गेंद को खेलने से चूके और गेंद उनका आफ स्टंप उखाड़ कर ले गयी। अर्धशतक पूरा करने से चूके रोहित ने अपनी 44 रन की निजी पारी में 32 गेंद खेल कर दो चौके और एक छक्का जमाया।
20220224 222055
बाद में क्रीज पर आये श्रेयस अय्यर ने मात्र 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाये। टी-20 करियर में यह उनकी तीसरी अर्धशतकीय पारी रही। इस बीच ईशान की पारी का अंत 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ जब वह दसुन शनाका को पुल करने के प्रयास में डीप मिड विकेट पर खड़े जनिथ लियानागे के हाथों लपके गये। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी 89 रनों की पारी में 56 गेंद खेलकर तीन जानदार छक्के जड़े और दस बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।

- Sponsored -

ईशान के आउट होने के बाद क्रीज पर आये रविन्द्र जडेजा तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। फटाफट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे दीपक हुड्डा को हालांकि बल्लेबाजी में अपने जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही संपन्न हुयी श्रृखंला के बाद भारतीय टीम आज छह बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। विराट कोहली,ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है वहीं रितुराज गायकवाड को चोट लगने के कारण अंतिम समय में टीम में शामिल नहीं किया गया। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने घंटा बजाकर मैच शुरूआत होने का औपचारिक ऐलान किया।

लखनऊ, 24 फरवरी (वार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 क्रिकेट मैच में गुरुवार को स्कोर इस प्रकार रहा :
स्कोरबोर्ड
भारत
रोहित शर्मा बो लाहिरू………………………. 44
ईशान किशन का जनित बो शनाका………. 89
श्रेयस अय्यर नाबाद…………………………… 57
रवींद्र जडेजा नाबाद………………………….. 03
अतिरिक्त: 06
कुल: 20 ओवर में दो विकेट पर 199
विकेट पतन: 1-111, 2-155
गेंदबाजी
दुष्मंता चमीरा………… 4-0-42-0
लाहिरू कुमारा………. 4-0-43-1
चमिका करुणात्ने…….. 4-0-46-0
प्रवीण जयविक्रमा……. 2-0-15-0
जेफरी वेंडरसे………… 4-0-34-0
दासुन शनाका………… 2-0-19-1

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: