- Sponsored -
जमशेदपुर: सोनारी सी रोड में शुक्रवार सुबह अजय साह नामक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किए है। मृतक सोनारी कुत्ता मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। काफी दिनों बाद मॉर्निंग क्राइम की घटना शहर में हुई है। अजय उर्फ अमित शाह उर्फ टिंकू को अपराधियों ने पांच गोली तब मारी जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस सोनारी खुटाडीह घर लौट रहा था। सी रोड मोड़ पर जोजो पान दुकान में रुककर पान मसाला ले रहा तभी पीछे से पांच की संख्या में अपराधी आए। उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के गोली मारने वाले पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने कहा मामले की जांच की जा रही। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।इधर, लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि गोली मारने वालो ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। युवक जैसे ही रुका। अपराधियों ने गोली मार दी।जेआरडी टाटा ने पहली बार शुरू की थी आठ घंटे काम और प्रोविडेंट फंड जैसी सुविधा,जेआरडी टाटा ने पहली बार शुरू की थी आठ घंटे काम और प्रोविडेंट फंड जैसी सुविधा, लेकिन एक फैसले के कारण विवादों में भी रहे।हत्या में जुगसलाई निवासी मनीष कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आ रही है। मृतक का उससे विवाद चल रहा था। मनीष सिंह ने कुछ दिन पहले जुगसलाई में राजू सिंह पर हमला किया था।
- Sponsored -
Comments are closed.