- Sponsored -
टोक्यो : जापान की राजधानी टोक्यो में सात लोगों की हत्या के दोषी व्यक्ति को फांसी दे दी गयी। बीबीसी ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी है।
हत्यारे तोमोहिरो काटो (जो हत्याकांड के समय 25 वर्ष का था) ने जापान के हाल के इतिहास में सबसे चौंकाने वाली सामूहिक हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया था जब उसने अकिहाबारा जिले में दोपहर के भोजन के समय पैदल चलने वालों की भीड़ पर ट्रक चढा दिया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने राहगीरों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें चार और लोगों की मौत हो गई थी और अन्य आठ लोग जख्मी हो गए थे।
पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उस पर चले मुकदमे में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया था। उसने कहा कि क्योंकि वह आॅनलाइन धमकियों से बहुत परेशान था।
जापानी मीडिया ने आज बताया कि काटो (39) को टोक्यो डिटेंशन सेंटर में फांसी दी गई थी। इस वर्ष यह देश में फांसी देने का पहला मामला है। इससे पिछले दिसंबर में तीन लोगों को फांसी दी और 100 से अधिक कैदियों को मौत की सजा दी गयी है। उसकी 2015 में मौत की सजा को कम करने की अपील को खारिज कर दिया गया था।
- Sponsored -
Comments are closed.