- Sponsored -
कांग्रेस की महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता एवं नागपुर में कांग्रेस के सेवादल के सक्रिय सदस्य कृष्णकुमार पांडे का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
- Sponsored -
श्री पांडे नांदेड़ में श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
श्री गांधी ने दिवंगत पांडे के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा , “ कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आज मैंने यात्रा के दौरान अंतिम क्षण में उनके हाथों में तिरंगा थामे देखा। देश के प्रति उनका समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”
- Sponsored -
Comments are closed.