- Sponsored -
सीवान :छपरा-सीवान रेलखंड के जसौली गांव के समीप रेलवे ट्रेक से गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है। मृतकों में इसी गांव के बदलहाता गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र प्रिंश कुमार के अलावा सहायक सराय थाना के जितपट्टी गांव के मुसाफिर सिंह का पुत्र विवेक कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि दोनों युवकों का ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिली है। इधर दोनों मृतकों के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, आगे की जांच पड़ताल जारी है।
- Sponsored -