- Sponsored -
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में चक 71 आरबी के समीप रेल लाइन पर आज एक युवक शव बरामद हुआ।
- Sponsored -
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बग्गासिंह मजहबी सिख (36) निवासी चक 71-आरबी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार चक 71 आरबी निवासी लखबीरसिंह उर्फ मंगा (22)ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उसका चाचा बग्गासिंह कल रात को घर पर बिना बताए कहीं चला गया। आज सुबह पता चला कि एक व्यक्ति रेल लाइन की चपेट में आ गया है। आकर देखने पर मृतक उसका चाचा ही था।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसके कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.