Live 7 Bharat
जनता की आवाज

बहू बेटी सिफर्Þ भाजपा में सुरक्षित : ठाकुर

- Sponsored -

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।
उन्होने कहा कि महिला आज रात को भी बाहर निकल सकती है, काम पर जा सकती है सुरक्षित महसूस करती है, महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम भाजपा ने किया है। फर्क साफ है बहू और बेटी सब भाजपा में सुरक्षित हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम ंिसह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश में हमारी 25 करोड़ की आबादी में मेरी माताएं-बहने, बहू-बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
सपा संरक्षक मुलायम ंिसह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।
उन्होने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक सपा समेत अन्य दलों को छोड़ कर भाजपा में आए हैं,निसंदेह इससे भाजपा को ताकत मिलेगी। आज मुलायम ंिसह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई है, ये अपने आप में उस ओर इशारा करता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में योगी सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।
प्रदीप

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: