Live 7 Bharat
जनता की आवाज

झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है:-सुशील श्रीवास्तव

- Sponsored -

IMG 20221111 WA0022

कुरडेग :भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा की हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड सरकार हर क्षेत्र में फेल है चारों और लूट का बाजार है जल्द ही झारखंड सरकार की विदाई हो जाएगी।वहीं जनाक्रोश धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश भाजपा के मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा की झारखंड में जंगल राज कायम हो गया है झारखंड में आए दिन लूट हत्या बलात्कार जैसे घिनौने कार्य हो रहे हैं हेमंत सोरेन की अगुवाई में ना यहां बहु सुरक्षित है ना बेटी, चारों ओर भ्रष्टाचार का राज है।न आक्रोश धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की झारखंड बनने के बाद अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है हेमंत सरकार यहां बालू पत्थर खनिज की चोर बाजारी हो रही है सरकार हर जिले में अपना एजेंट नियुक्त कर दी है और उस के माध्यम से उगाही का खेल जारी है पर जनता अब जाग चुकी है जल्द ही इस सरकार का सफाया होगा राजपाल को इस सरकार को तत्काल भंग करते हुए राज में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगानी चाहिए,आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगी।नगर परिषद का उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है कहां गया प्रतिवर्ष 500000 नौकरी का वादा कहां गया बेरोजगारी भत्ता कहा गया स्थानीय नीति सरकार ने झारखंड के मूलवासी आदिवासी को ठगने का काम किया है उल्टे यहां के विधायक रंगे हाथ पैसा के साथ पकड़े जाते हैं इसी से साबित होती है कि यह सरकार से झारखंड को लूटने के लिए बनी है आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को हमेशा के लिए विदा कर देगी।

- Sponsored -

IMG 20221111 WA0033

धरना प्रदर्शन प्रखंड परिसर में किया गया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुरडेग प्रखंड प्रशासन हाय है झारखंड सरकार होश में आओ बहू बेटी पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे,मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद ,जिला उपाध्यक्ष मनोज साय, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल, बैजनाथ जयसवाल,रामचन्द्र साय, प्रमुख सरस्वती देवी ,उपप्रमुख अजय जयसवाल , रविन्द्र शर्मा,अशोक गुप्ता,द्वारिका जयसवाल ,भोला गुप्ता,ज्ञानचन्द प्रसाद,बबलू सिंह, गणेश यादव,धरमु धरई, अबर साय, बलबीर ,संजू नायक,रंजीत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: