Live 7 Bharat
जनता की आवाज

अनिल देशमुख की हालत स्थिर

- Sponsored -

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की हालत स्थिर है। उन्हें जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि देशमुख के कई परीक्षण हुए हैं। उन्होंने कहा कि देशमुख के कई परीक्षण हुए हैं। देशमुख शुक्रवार अपराह्न आर्थर जेल के अंदर गिर गए, जहां वह अपने निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन ंिशदे के साथ धनशोधन मामले में बंद है।
राकांपा नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो नवंबर, 2021 को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर ंिसह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
श्री ंिसह ने आरोप लगाया कि देशमुख जब गृह मंत्री थे, तब उन्होंने पुलिस से रेस्तरां और बार से 100 करोड़ रुपये तक की उगाही करने के लिए कहा था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: