Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

Live7tv.com पर चली खबर ने दिखाया असर, सक्रिय हुआ प्रशासनिक अमला, दिए जांच के आदेश 

- Sponsored -

‘रहस्यमयी तरीके से कबूतरों के जख्मी होकर अचानक हो रही मौत’ की जांच को कुड़ू पहुंची एक्सपर्ट व चिकित्सकों की टीम 
शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा: लाइव 7टीवी पोर्टल पर 04 जुलाई को “रहस्यमयी तरीके से कबूतरों के जख्मी होकर हो रहे मौत” शीर्षक से प्राथमिकता के साथ चली खबर ने अपना असर दिखाया। जिला के प्रशासनिक अमला इस पर संज्ञान लेते हुए सक्रिय हो गया है। डीएचओ लोहरदगा के निर्देश पर सोमवार को एक्सपर्ट व पशु चिकित्सकों की एक टीम ने प्रभावित क्षेत्र टाटी का जायज़ा लिया है। शीर्ष अधिकारियों के द्वारा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुशिल तिग्गा को कबूतरों के नमूनों को लेकर यथाशीघ्र एलआरएस भेजने का आदेश दिया गया था।
जिस पर पशु चिकित्सकों की एक टीम जिसमे डॉ तनवीर अख्तर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चांपी, विनय कुमार सिंह पशुधन सहायक और मैत्री अनिल राम एवं जुनैद आलम ने टाटी पहुंचकर लाल विकाश नाथ शाहदेव और बादल शाहदेव के घरों में रह रहे कबूतरों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली है। मौके पर पालकों को स्किनहिल स्प्रे, हिमक्स ऑइंटमेंट, ग्लव्स आदि भी दिया। डॉ अनूप ने बताया कि कुछ कबूतरों के सैंपल को संग्रह कर नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट से पहले किसी बिमारी की पुष्टि नही की जासकती। उन्होंने बताया कि इसका कारण पर्यवर्णीय बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल लैब में सैम्पल जांच के बाद पक्षियों के ज़ख्म और हो रही मौत के पीछे किसी संक्रमण की वजह से होने की पुष्टि हो पायेगी। उसके बाद विभाग तमाम ऐहतियाती कदम उठाएगा। गौरतलब है कि कुडू प्रखंड में अब तक का यह पहला मामला है जब इतनी संख्या में कबूतर जाखमी हालत में देखे गए हैं और उनकी मौत हुई है।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.