- Sponsored -
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनके कार्यकाल में शासकीय सेवा में भूतपूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले आरक्षण का भाजपा सरकार ने पालन नहीं किया।
श्री सिंह ने ट्वीट में कहा कि उनके कार्यकाल में शासकीय सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया गया था, जिसका पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया। इसके कारण भूतपूर्व सैनिकों को उच्च न्यायालय में जाना पड़ा। अब किस उम्मीद से देश के बेरोजÞगार अग्निपथ योजना में दिए जा रहे आश्वासन को स्वीकार करें।
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर का ंिलक भी पोस्ट करते हुए कहा कि सेना के सेवानिवृत्त कितने अधिकारियों व जवानों को राज्य सरकार में शासकीय सेवाओं में भर्ती किया गया, इसके सही आँकड़े देख लिए जाएं।
- Sponsored -