- Sponsored -
बर्मिंघम : बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन बीती देर रात रंगारंग अंदाज में हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे। पहले दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में किस्मत आजमाएंगे। महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी तो वहीं बैडमिंटन, टेबल टेनिस में भी भारत अपना दम दिखाएगा। इन खेलों में भारत के कुल 215 खिलाड़ी 19 खेलों के 141 इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
वहीं 1998 के बाद एक बार फिर क्रिकेट इन खेलों में लौटा है, हालांकि इस बार महिला क्रिकेट को इन खेलों में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची है और आज अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी। ये मैच भारतीय समयनुसार 3:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें होंगी।
- Sponsored -
Comments are closed.