- Sponsored -
चेन्नई: केन्द्र सरकार ने तमिलनाडु के दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले में अगथियामलाई क्षेत्र को राज्य के हाथी के लिए पांचवे संरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया है।
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर की गयी इस घोषणा पर मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री स्टालिन ने ट्वीट में कहा, ‘‘विश्व हाथी दिवस 2022 पर, मुझे खुशी है कि तमिलनाडु तिरुनेलवेली जिले के अगथियामलाई में अपना 5वां हाथी अभ्यारण्य प्राप्त हुआ है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशाल स्तनधारी जीव प्रकृति की संपत्ति हैं जिनका हमें हर कीमत पर संरक्षण करना चाहिए।’
- Sponsored -
Comments are closed.