Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे नादौन का दो दिवसीय दौरा

- Sponsored -

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पांच और छह फरवरी को अपने निर्वाचन क्षेत्र नादौन का दो दिवसीय दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने क्षेत्र का यह उनका पहला दौरा होगा। इससे पहले, उन्होंने 25 जनवरी को राज्य स्थापना समारोह के दौरान हमीरपुर कस्बे का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा (बिट्टू) ने मंगलवार रात नादौन के बीडीसी हॉल में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रखंड कांग्रेस पदाधिकारियों, नगर पंचायत एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान मुख्यमंत्री के नादौन दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे के दौरान अपने क्षेत्र के निवासियों से बातचीत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार जोल सप्पर पर काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जोल सप्पडर के बाद रंगस, भूमपाल, डांगी समेत कई जगहों पर लोग उनका अभिनंदन करेंगे।

- Sponsored -

उपायुक्त देबाश्वेता बनिक ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रशासन और सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक योजनाओं और कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखें।

उन्होंने मुख्यमंत्री के पहले दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थाओं और नगर पंचायत नादौन के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग का आग्रह किया। श्री सुक्खू अपने निर्वाचन क्षेत्र में जलजनित रोगों से प्रभावित स्थानों का दौरा करेंगे और इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने और लोगों को स्वच्छ पानी प्रदान करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.