Live 7 Bharat
जनता की आवाज

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके: पंजाब का डरावना गैंगस्टर

- Sponsored -

WhatsApp Image 2023 09 22 at 08.14.13

कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके की हत्या कर दी गई। सुक्खा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित 18 मामले दर्ज थे। सुक्खा गैंगस्टर बनने से पहले मोगा में चपरासी की नौकरी करता था। लेकिन वो नशे का आदि था।

नशे की लत ने उसे बदमाश बना दिया। वो लूट, डक्टी और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने लगा। पंजाब में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। धीरे-धीरे वो क्राइम की दुनिया में आगे बढ़ता गया और गैंगस्टर बन गया। सुक्खा पंजाब के मोगा जिले के दुन्नेके कलां गांव का रहने वाला था और वह दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।

- Sponsored -

अर्श डाला: बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सदस्य

- Sponsored -

बंबीहा गैंग का हिस्सा सुक्खा मोगा के डाला गांव के रहने वाले अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला था। ये दोनों पुराने बंबीहा गिरोह का हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व मूल रूप से देविंदर बंबीहा कर रहा था। 9 सितंबर 2016 को देविंदर बंबीहा बठिंडा के गिल कलां गांव के धान के खेत में एक मुठभेड़ में मारा गया था। देविंदर की मृत्यु के बाद उसके गिरोह के कुछ सदस्य विदेश चले गए।

कनाडा में अपराधी दार: सुक्खा का करियर

सूत्रों की मानें तो सुक्खा के खिलाफ उस समय सात मामले दर्ज थे। 2017 में सुक्खा फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कनाडा चला गया। कनाडा में अर्श डाला के संपर्क में आया। बताया जाता है कि डाला खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के संपर्क में था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: