- Sponsored -
रामप्रसाद सिन्हा
- Sponsored -
पाकुड़: कोरोना को हराने और भगाने की प्रशासनिक मुहिम में चिकित्सक और स्वास्थ कर्मी भी पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपना योगदान दे रहे है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओ का सफल ऑपरेशन हो रहा है और बच्चा और जच्चा भी स्वस्थ। सदर अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो गर्भवती महिलाओ का सफल ऑपरेशन किया गया और जच्चा और बच्चा की जान भी बच गयी। उपाधीक्षक डा. अमित कुमार के निर्देश पर दोनो गर्भवर्ती महिलाओ की नाजुक स्थिति देखकर डाॅक्टरो की टीम ने यह फैसला लिया कि इनका ऑपरेशनकिया जाय ताकि बच्चा और जच्चा दोनो की जान बच सके। डाॅक्टर डोमेलिका मरांडी, लखन सोरेन, एएनएम इंदु ठाकुर, प्रियंका मुर्मू, उषा पाॅलिना हांसदा, मलय मंडल, सफाई कर्मी पार्वती देवी एवं अर्जीला बीबी के सामुहिक प्रयास से संक्रमित दोनो गर्भवती महिलाओ का सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशनन के बाद जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ है।
- Sponsored -
Comments are closed.