- Sponsored -
गढ़वा: राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर शहर के जीएन कान्वेंट स्कूल में शनिवार को खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केषरी ने स्कूल में विभिन्न खेलों से संबंधित बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
- Sponsored -
मौके पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री केशरी ने कहा कि देश के नवयुवकों को बलवान होना चाहिए। इसके लिए खेल अनिवार्य है। अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन का सर्वोत्तम वरदान है। इसकी प्राप्ति के लिए खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर बीके ठाकुर, एनके सिन्हा, नीरा शर्मा, कल्पना द्विवेदी, एसएन उपाध्याय, बिनय दुबे, संतोष प्रसाद, उदय प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.