विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उनको किया भावपूर्ण नमन
- Sponsored -
- Sponsored -
नैमिष प्रताप सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुये नमन किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारत माता के दो महान सपूत : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमत्री लालबहादुर शास्त्री जी जयन्ती का दिन है। गांधी जी ने भारतीय संस्कृति, दर्शन, परम्परा, इतिहास, संघर्ष, आदर्श को सारी दुनिया के सामने भारत के मन का चित्रण किया। इसी तरह से शास्त्री जी सच्चे गान्धीवादी थे , उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। देशसेवा का व्रत लेते हुए अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और आखिर तक उस पर कायम रहे। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका अमूल्य योगदान रहा है। देश की नागरिक दोनों महापुरुषों से सदैव श्रेष्ठ नागरिक जीवन के लिए प्रेरणा लेते रहेंगे।
- Sponsored -
Comments are closed.