Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सपा-बसपा अवसर वादी दल : योगी

- Sponsored -

आगरा:समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अवसरवादी दल करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दोनों दल संकट के साथी नहीं हैं।
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की तहसील किरावली से जनसंवाद ण् की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भाजपा को जनता की सच्ची हितैषी पार्टी बताया। उन्होने कहा ‘‘ आपने सपा, बसपा की कार्यप्रणाली को देखा। भाजपा की कार्यपद्धति को देखा। कोरोना प्रबंधन पर बेहतर कार्य हुए। लोगों को उपचार के साथ खाद्यान्न भी दिया। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में राशन की डबल डोज दी। संकटकाल में भाजपा ही सेवा कर रही थी। ’’ जाट लैंड के नाम से पहचानी जाने वाली फतेहपुर सीकरी सीट के लोगों को योगी ने उनका गौरव भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि ये गोकुला जाट की धरती है, जिसने औरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा सरकार तो आगरा के म्यूज़ियम का नाम भी मुगल के नाम पर रखना चाहती थी। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।
किरावली के रामवीर क्रीडा स्थल पर योगी ने भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए तीन सौ प्रभावी मतदाताओं को बुलाया गया ?था लेकिन मुख्यमंत्री के पहुँचने से पहले ही 500 से भी ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच चुके थे और उनके आने का सिलसिला बना रहा।
फतेहपुर सीकरी के बाद मुख्यमंत्री का एत्मादपुर और फतेहाबाद क्षेत्र में भी जनता से संवाद का कार्यक्रम है। इन तीनों सीटों पर भाजपा को सपा और सपा-रालोद गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.