- Sponsored -
महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता का ध्यान भटकना चाहती है मोदी सरकार: धीरज प्रसाद
लोहरदगा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बुधवार को कायर्कारी अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी को बदनाम करने वा छवि धूमिल करने की नीयत से बार-बार ईडी कार्यालय बुलाकर परेशान करने के विरोध में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव, सांसद धीरज प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। सांसद श्री साहू ने कहा कि वतर्मान भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर श्रीमती सोनिया गांधी को कमजोर करना चाहती है। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता का ध्यान भटकना चाहती। ताकि सरकार की नाकामी को छुपाया जा सके। मोदी सरकार निरंकुश हो चुकी है। डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि सोनिया गांधी बेदाग हैं, बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कभी सफल नहीं होगा। आज ईडी और सीबीआई का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है। यह प्रजातंत्र के लिए घातक है। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में कायर्कारी अध्यक्ष सुखैर भगत, शकील अहमद, अशोक कुमार यादव, निशित जयसवाल, नेसार अहमद, जगदीप भगत, विशाल डुंगडुंग, सिकंदर अंसारी, मोहन दुबे, समूल अंसारी, सदरुल अंसारी, डोमना उरांव, अनिस खान, रविंद्र सिंह खेरवार, जमील अंसारी, तनवीर गौहर, प्रभात भगत , इकबाल अहमद, प्रमुख मुन्नी देवी, असलम अंसारी सनियारो उरांव, राजमणि उरांव, सुशीला देवी, अमृता भगत, गंगा तिर्की, सरिता देवी, प्रदेसिया उरांव, युनुस अंसारी, जुगल उरांव, सन्नौल्ला, रेहान अख्तर, मुस्ताक अहमद, विनय उरांव, आजाद खान, संजर अंसारी, फिरोज कुरैशी, सोहन उरांव, जैनुल अंसारी, राशिद अंसारी, खुर्शीद खान, प्रकाश उरांव, नंदकिशोर शुक्ला आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.