Live 7 Bharat
जनता की आवाज

सोनाहातू: डायन बिसाही के आरोप में तीन महिला की हत्या

देर शाम दो महिलाओं का मिला शव, एक लापता

- Sponsored -

IMG 20220904 WA0016

- Sponsored -

सोनाहातू ।थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में डायन बिसाही का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें तीन महिला पर डायन होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात को एक 18 वर्षीय युवक राजकिशोर सिंह मुंडा को सांप ने डंस लिया था। युवक तमाड़ एकलव्य विद्यालय का छात्र था। परिजनों ने एक गुनी-ओझा से झाड़ फूक कराया था। दोपहर में युवक का मौत हो गया। संयोग से मृतक के पड़ोस के एक 19 वर्षीय युवक ललित सिंह मुंडा को भी शुक्रवार शाम को सांप ने डस लिया था उसी ओझा ने झाड़-फूंक से युवक को स्वस्थ किया। युवक के स्वस्थ होने के बाद ओझा ने ही गांव के एक महिला राईलू देवी पर डायन होने का आरोप लगाया और मारपीट किया। उक्त महिला ने अपना दो सहयोगी के साथ डायन होने का बात को कबूला। इधर ओझा के बहकावे में आकर परिजनों ने तीनों महिला से झगड़ा किया।शनिवार दोपहर बाद गांव में चर्चा हुआ कि तीनों महिला घर से लापता है। ये खबर रविवार सुबह सोनाहातू पुलिस को मिली। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुये गांव पहुँचा। लेकिन गांव के महिला रास्ता रोक कर पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। कुछ देर बाद काफी संख्या में पुलिस बल गांव पहुँची। दुबारा पुलिस के गांव पहुँचने पर घटनानस्थल के आसपास के सभी पुरूष फरार हो गये थे। पुलिस लापता महिला के घर से पूछताछ के लिये एक बुजुर्ग ,दो महिला और दो युवक को थाना लाया। रास्ते से एक युवक मोचीराम मुंडा को भी थाना लाया। कड़ाई से पूछताछ में पुलिस को मोचीराम मुंडा ने घटना की पुष्टि किया। मोचीराम मुंडा के निशानदेही से राणाडीह गांव से ढाई किलोमीटर दूरी पर पहाड़ी के ऊपर दो महिला का शव को बरामद किया।पुलिस ने 45 वर्षीय राईलू देवी तथा 60 वर्षीय ढोली देवी का शव बरामद किया है। आलोमनी देवी अभी भी लापता है। ग्रामीणों के अनुसार संभवत तीनों का ही हत्या किया गया है।पुलिस को मिले शव के सर पर गहरी चोट का निशान दिखाई दिये है।
घटना को लेकर थाना में कोई शिकायत नही आया है। घटना की सूचना मिलते ही संज्ञान में लेकर पुलिस ने करवाई किया है। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश और बुंडू डीएसपी अजय कुमार,इंस्पेक्टर रमेश कुमार,थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम, राहे पुलिस,तमाड़ पुलिस, बुंडू पुलिस,दशम फॉल पुलिस,के द्वारा पहाड़ी से शव को बरामद किया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: