- Sponsored -
- Sponsored -
सोनाहातू थाना क्षेत्र के पापरीदा गांव में हाथी ने 41 वर्षीय व्यक्ति चहबर महतो को पटक के मार डाला है। घटना बीते रात की है। ग्रामीणों के अनुसार बीते रात हाथियो का झुंड गांव में प्रवेश किया था।ग्रामीण हाथियो को भगाने के लिए एक जुट हुए थे । हाथियो को भगाने के क्रम में जंगली हाथियों के झुंड ने चहबर महतो 41 वर्षीय एक ब्यक्ति पर हमला कर दिया। उसे सूढ़ से पकड़ कर पटक-पटक कर व पैरो से कुचल कर मार डाला। हाथियो ने चहबर को पकड़ कर एक घण्टा तक घेर रखा था। जिस कारण ग्रामीणों के पास टार्च पटाके मशाल नही होने के कारण बचाव के लिये कुछ नही कर पाये। घटना की सूचना के बाद बुधवार सुबह सोनाहातू पुलिस और वन विभाग के अधिकारी गांव पहुँचे। मृतक के परिजन को वनपाल दिलीप मुंडा ने मुआवजा की अग्रिम राशि 50 हजार दिये। पुलिस आवश्यक करवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत के बाद गांव में दहशत है।हाथियों का झुंड पूरे क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग व जिला प्रशासन से ग्रामीण सुरक्षा की मांग की है। मौके पर रांची जिला के पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, वनरक्षी दिलीप सिंह मुंडा,एएसआई दलगोविन्द महतो,आजसू नेता राजेन्द्र प्रसाद महतो,अभिराम महतो,शक्ति सिंह मुंडा,जिप सदस्य प्रतिनिधि रमेश मुंडा,मुखिया प्रतिनिधि प्रताप सिंह मुंडा,काशीनाथ सिंह मुंडा,अभिमन्यु महतो,मथुरा महतो,प्रभात कुमार वर्मा,अशोक महतो,संतोष साव,बसंत महतो आदि उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.