- Sponsored -
- Sponsored -
सोनाहातू प्रखंड के गलऊ पंचायत अंतर्गत काशीडीह, मुरुतडीह, चनाकी, वनडीह,आदि गांवों में रविवार रात 40 की संख्या में जंगली हाथियों ने दर्जनों किसानों के 10 एकड़ जमीन में आलू,मटर ओर राहड़ को रौद दिया है। कई किसानों के खलिहान में रखे धान को खाया और नष्ट किया है। गांव में नुकसान की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, आजसू नेता मिहिर मेहता, राजेश महतो, ने गांव जाकर नुकसान की जानकारी लिये। गांव के किसान वैयार महतो, विजय महतो, बैथनाथ महतो, शंकर महतो, हेमंत महतो, रंजीत महतो, केशव चंद महतो, नागेश्वर महतो, जोटला लोहरा,जीतलाल लोहरा,लोहरा महतो, धनेश्वर महतो, करम सिंह महतो, रविंद्र नाथ महतो, विष्णु अहीर, आदि के फसल नष्ट हुये है। किसानों ने वन विभाग को सूचित कर मुआवजा की मांग किया है।
- Sponsored -
Comments are closed.