Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग फैला रहे अशांति: ढुल्लू

- Sponsored -

भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बना जताया राज्य सरकार के प्रति विरोध
बाघमारा। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। चुनावी घोषणा पत्र में किये गए एक भी वादा को नहीं निभाया गया। उक्त बातें राज्यव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा द्वारा राज्य सरकार की विफलता,अराजकता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बाघमारा प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ढुल्लू महतो ने कही। उन्होंने पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग खुलेआम गोली व बम चलवा रहा है। जबकि सरकार की लठैत बनी प्रशासन गरीब लोगों को झूठे मुकदमे में जेल भेज रही है। क्षेत्र में आये दिन गोली बम चलाये जा रहे है। क्रिमनल मानसिकता वाले जलेश्वर महतो के घर के सामने गोली व बम चलता है लेकिन अब तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दिया। जबकि रघुवर सरकार के कार्यकाल में बाघमारा को आतंक राज कहते हुए गला फाड़ने का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा की भावना रखने वाले भाजपा के एक एक कार्यकतार्ओं ने कोरोना काल में लोगों की जितनी सेवा की उतना सत्ताधारी दल के लोगों ने नहीं किया। सत्ता में विराजमान लोग केवल बड़ी बड़ी बातें ही कर सकती है। न्याय मांगने वालों के ऊपर लाठियां भांजी जाती है। स्थिति यह हो गयी है कि सरकार में रहने वाले विधायक भी सरकार की नाकामी पर उंगली उठा रहा है। जब सरकार सत्ता पक्ष के विधायक को ही खुश नहीं रख पा रही है तो जनता को खुशी कहाँ से दे पाएंगे। धरना में मुख्य रुप से उपस्थित जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा चुनोती देते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी राज्य में सशक्त विपक्ष के रुप मे कार्य कर रही है। रघुवर ने राज्य में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हेमंत की राज आई वैसे ही विकास का पहिया थम गया। जनता पानी,सड़क,बिजली,रोजगार की मार झेल रही है। जनता की कठिनाई को देख भाजपा के कार्यकर्ता विचलित होकर आंदोलन कर रहे है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। जज की दिन दहाड़े हत्या कर दी जा रही है,अपराधी बेलगाम हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मौलिक अधिकारों को नजर अंदाज करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। धरना को मंडल अध्यक्ष बच्चू राय,राजू शर्मा,अजित पांडेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान,बंटी हरि,गोपाल चौहान, बैजनाथ प्रसाद,अनिल महतो,बलिराम चौहान,मंजीत सिंह आदि ने संबोधित किया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.