- Sponsored -
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के छह नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गयी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 05 हजार 02 सौ 71 सेंपलों की जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। इसके के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गयी है। इनमें 39 को होम आइसोलेशन में तथा 33 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 20 लाख 50 हजार 584 को पहला डोज तथा 16 लाख 45 हजार 273 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है।
- Sponsored -
Comments are closed.