- Sponsored -
मेदिनीनगर: इस्लाम धर्मांवलंबियों का प्रमुख त्योहार मुहर्रम पलामू में सादगी के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम का जुलूस नही निकला। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मुहर्रम की जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी। सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के मुताबिक मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी जेनरल एवं अन्य कमीटी के लोगों ने मुहर्रम का जुलूस नही निकाला। इस तरह पलामू में सरकार के गाईड लाइन का पालन करते हुए मुहर्रम त्योहार मनाया गया। इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सजग एवं सक्रिय दिखी। उपायुक्त शशिरंजन एवं पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के निर्देश के आलोक में प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही शांति समिति की बैठक आहूत की गयी थी। समिति की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। बताया गया था कि पर्व त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। साथ ही कोविड 19 को लेकर सरकार के गाईड लाइन का पालन करें। प्रशासन के इस दिशा निर्देश का असर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में देखा गया।हालांकि विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया था। परंपरा के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम त्योहार मनाया। मुहर्रम की पांचवीं एवं 7 वीं तारीख को आखाड़ा स्थापित किया गया था। कई कमेटी के द्वारा ताजिया का निर्माण किया गया। हालांकि ताजिया निर्माण करने वाले कमेटी की संख्या काफी कम थी। परंपरा के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फातेहा ख्वानी किया और कर्बला में चादरपोशी की।पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के खलीफा जिशान खान के नेतृत्व में त्योहार मनाया गया।इसे सफल बनाने में नायब खलीफा वसीम अहमद खान, हाजी शमीम अहमद उर्फ ललन,नेहाल खान, मुस्तफा कमाल, अमजद अली, मो। नेयाज अहमद, इमामुद्दीन खान, ईमामुद्दीन राईन सहित जेनरल के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय थे। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन चैकस दिखी। प्रशासनिक पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इसी तरह जिले के चैनपुर, पांकी, सतबरवा मनातू, तरहसी, पड़वा, पाटन, हरिहरगंज, पीपरा, नौडीहा बाजार, छतरपुर आदि इलाके में मुहर्रम मनाया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.