सिमडेगा:हॉकी की नर्सरी बनाने में किनकेल आयोजन समिति का योगदान सराहनीय: विधायक भूषण बाड़ा
आजादी के जश्न के मौके पर किनकेल में 47वां हॉकी, सोगड़ा में फुटबॉल-हॉकी और खंजालोया में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
- Sponsored -
विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने किया सम्मानित
सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केरसई के किनकेल में 47वां हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जहां टैंसेर नवाटोली ने गिरियाजोर को 4-1से हरा कर चैंपियन बना। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किनकेल में 1975 ई से लगातार 47 वां हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है। किनकेल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा के हॉकी के विकास में मिल का पत्थर साबित हुआ है। जब से यहां पर आयोजन होना शुरू हुआ। तब से हॉकी का विकास लगातार बढ़ता गया। इसी का नतीजा है आज इस क्षेत्र से सैकड़ों हॉकी खिलाड़ी पौदा हुआ और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर पूरा किया। सिमडेगा की धरती को हॉकी की नर्सरी बनाने में यहां पर आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का अहम योगदान रहा है। विधायक ने आयोजन शुरू कराने वाले जीवित रहने वाले एक मात्र सदस्य माइकल सहित अन्य सभी सदस्य जो अब इस दुनिया मे नहीं है, उनके प्रति भी आभार जताया। पाकरटांड़ प्रखण्ड के खंजालोया में हॉकी और सोगड़ा में हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खंजालोया में आयोजित प्रतियोगिता में पाकरटांड़ ने ढोभापानी को 3-2 से हराकर खिताब में कब्जा जमाया। वहीं सोगड़ा में पुरुष वर्ग हॉकी में पेठियार टोली ने भीखाटोली 2-0 से और बालिका वर्ग के फ़ुटबॉल में सैंडी ने सरदारटोली को 1-0 से हराया। वहीं कैरबेड़ा में भी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां से पतराटोली और नानेसेरा के बीच खेला गया।
- Sponsored -
- Sponsored -
एकता में ताकत है, देश की सुरक्षा और अपने अधिकार के लिए एकजुट हो ग्रामीण: विधायक भूषण बाड़ा
मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1947 ई को हमारा देश अंग्रेजों के 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजाद हुआ था। और आज हम भारतवासी आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस आजादी के पीछे का कारण देश के कई सारे स्वतन्त्रता सेनानी और क्रांतिकारियों का बलिदान है। जिन्हें आज याद करने की जरूरत है। कहा कि एकता में ताकत है। इसलिए हमें एकजुट होना होगा। हमें आज यह वचन देना होगा कि हम अपनी जमीन को कभी नुकसान नहीं होने देंगे। हमें अपने देश को दुनिया में शक्तिशाली और सम्मानित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। हम सभी एकजुट हों, कड़ी मेहनत करें। विधायक ने लोगों को हेमंत सरकार की योजनाओं की भी जनाकरी दी। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने को लेकर गम्भीर है भूषण बाड़ा और उनकी टीम: जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेल भविष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। विधायक भूषण बाड़ा और राज्य सरकार खेल के विकास के लिए गम्भीर है। आप अच्छा खेलेंगे तो आपको कहीं न कहीं रोजगार जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा और उनकी टीम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गम्भीर है। आप अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष रखें। ताकि सभी समस्याओं को समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि विधायक के प्रयास सोगड़ा-मुंजबेड़ा के बीच पालमाड़ा नदी में पुल बनेगा। इससे पाकरटांड़ वासियों को सिमडेगा और सामटोली स्थित स्कूलों में जाने में और ज्यादा आसानी होगी। ऐसे ही अन्य सभी समस्याओं को भी दूर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अजित लड़का, आकाश सिंह,सोनल,लकड़ा,प्रतिमा कुजूर,मुखिया रेखा तिग्गा, खंजालोया पंचायत अध्यक्ष अल्बर्ट केरकेट्टा,प्रतिमा कुजूर,लुसियन मिंज,समीर किंडो,बन्नू,जॉनी आदि ग्रामीण उस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.