- Sponsored -
- Sponsored -
सिमडेगा:- कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा का फुल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने जोसिमा खाखा को पार्टी का विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाया। उन्होंने जोसिमा को संगठन मजबूती के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का ने भी जोसिमा का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में सक्रिय सदस्य के रुप में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाएं काफी सक्रिय हो रही है। जिन्होंने कई अड़चन के बावजूद भी लगभग सभी स्थानों को चिन्हित कर जन जागरण अभियान चलाकर केंद्र सरकार के जन विरोधी नितीयों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। मौके पर सिमडेगा महिला मोर्चाकी मंजू तिर्की, विमला जायसवाल, सुमति देवी, महिमा केरकेट्टा, अनतेसिया हेरेंज, जूलियानी केरकेटा, फूलकेरिया डांग, विनीता तिर्की, सुषमा कुजुर, जसींता लुगुन, असीमा टेटे, उर्मिला कुल्लू, प्रतिमा सोरेन, संध्या देवी, सोशांती बाड़ा आदि उपस्थित थे। महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश में आयोजित जन जागरण अभियान में भी शामिल हुई।
- Sponsored -
Comments are closed.