Live 7 Bharat
जनता की आवाज

शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल के साथ की बैठक

- Sponsored -

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रिमंडल के साथियों के साथ बैठक करते हुए प्रदेश में आगामी पांच फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्राओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रियों के दौरे की योजना को लेकर आज बैठक है, जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन मंत्रियों से चर्चा कर रूट मैप तैयार कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। इसमें हितग्राहियों को लाभ, हितग्राहियों से चर्चा और संवाद होगा। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक में भी मंत्रियों के दौरे होंगे। इसकी ठीक योजना बने, ताकि योजनाओं का लाभ व्यवस्थित रूप से बन सके। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान विकास के लक्ष्यों का उद्देश्य पूरा हो और मंत्री लौटने के बाद रिपोर्ट देंगे।

बैठक में बताया गया कि संत रविदास जयंती पांच फरवरी से विकास यात्राएं शुरू होंगी। जो काम पूरे हुए उनका लोकार्पण और जो शुरू करने हैं उनका शिलान्यास होगा। सभी मंत्रियों के पास हर विधानसभा की सूची होगी। जो मुख्यमंत्री जनसेवा के हितग्राही हैं उन्हें हितलाभ देना प्रारंभ होगा। यात्रा में हितग्राही सम्मेलन भी होंगे। गांव या ग्राम पंचायत के हितग्राही के सम्मेलन आयोजित होंगे। विकास यात्रा में अधिक से अधिक एरिया कवर हो। विकास यात्रा के पहले एक बार दो दिन के दौरे मंत्री जरूर करें।

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा हमारे काम को जनता के बीच ले जाने का काम है। विकासयात्रा और दौरे प्रभावी हों, ये हमारी प्राथमिकता है। विकासयात्रा 5 फरवरी से अधिकतम 25 फरवरी तक होगी। इसके लिए कलेक्टर, कमिश्नर, प्रभारी मंत्रियों से ढंग से समन्वय बना लें।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंत्री प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाएंगे और उत्साह का वातावरण बनेगा। बैठक में गणतंत्र दिवस और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों पर चर्चा कर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: