Live 7 Bharat
जनता की आवाज

शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं और कानून व्यवस्था पर की बैठक

- Sponsored -

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना जिले की समीक्षा बैठक की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चाैहान ने निवास कार्यालय से सतना जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की वर्चुअली समीक्षा की।

- Sponsored -

बैठक में मंत्री रामखेलावन पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन सहित समस्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा में उन्हें पूर्ण करने में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सभी पात्र व्यक्तियों को राशन सही मात्रा में निर्बाध रूप से उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

- Sponsored -

श्री चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों या व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: