- Sponsored -
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर उन्हें नमन किया है।श्री चौहान ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की जयंती पर शत् शत् नमन। उन्होंने कहा कि शहीद श्री भाटी ने अंतिम सांस तक दुश्मन का डटकर मुकाबला किया और मातृभूमि के चरणों में प्राणों की आहुति दे दी। देश को आप पर सदैव गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा करते हुए प्राणोत्सर्ग कर मां की कोख को धन्य करने वाले मेजर शैतान सिंह भाटी की गौरवगाथा देश के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने की प्रेरणा देगी।
- Sponsored -
Comments are closed.