- Sponsored -
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हो रही तेज बारिश के कारण यमुना के जलस्तर में हुयी बढ़ोतरी को देखते हुए हथिनीकुंड बैराज से जलनिकासी शुरु कर दी गयी है।
बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे जिला प्रशासन द्वारा हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। ंिसचाई विभाग के अधीशासी अभियंता ने बताया कि यमुना नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसके मद्देनजर हथिनीकुंड बैराज से आज दोपहर बाद तीन बजे तक 02 लाख 21 हजार 786 क्यूसिक पानी छोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि यमुना नदी के किनारे से दो गांवों गयासुद्दीनपुर और सौंधेबांस का संपर्क सहारनपुर जिला मुख्यालय से कट गया है। गौरतलब है कि जिले में पिछले कई दिनों से शिवालिक वन क्षेत्र की पहाड़यिों में जबरदस्त बारीश हो रही है। बारीश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रशासन का दावा है कि हर परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गयी है।
- Sponsored -
Comments are closed.