Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

आत्मनिर्भर और सशक्त महिला समाज व देश के लिए वरदान: बबीता

- Sponsored -

झरिया/भगतडीह: आत्मनिर्भर व सशक्त होकर ही कोई भी महिला परिवार समाज और देश के लिए वरदान साबित हो सकती है। महिलाओं को अपनी सोच में पहले यह बदलाव लाना होगा। उक्त बातें महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष बबीता देवी ने रविवार को झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज खेत में किसान का काम से लेकर लड़ाकू विमान तक उड़ा रही है बावजूद इसके महिला अपने अपने आप को किसी भी पुरुष के पीछे खड़े रहने पर खुद को सुरक्षित समझती हैं इसकी मुख्य वजह है की महिला आत्मनिर्भर व अपनी सोच से सशक्त नहीं है। फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है इस प्रयास के तहत कई महिलाओं को अब तक स्वरोजगार से जोड़ा गया है।फाउंडेशन के सदस्यों ने झरिया कतरास मोर,भागा नियर दुर्गा मंडप, बस्ताकोला, इंडस्ट्री कोलियरी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय महिलाओं को ग्रुप बनाकर रोजगार से जोड़ने का अपील किया। फाउंडेशन महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगी, वही किसी भी महिला के साथ अगर उत्पीड़न हो तो उसके खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया है. इस बैठक में मुख्य रूप ह्यूमन राइट्स एंड एंटी कमीशन धनबाद सचिव प्रिंस कुमार मालती देवी शामिल थी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.