झारखंड हॉकी टीम में विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह की दो बालिकाओ का चयन
राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता
- Sponsored -
गिरिडीह: 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 23 मार्च से 03 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में होना है, जिसके लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के 26 सदस्यों की सूची जारी की गई है । पिछले सप्ताह 26 फरवरी को रांची के बरियातू हॉकी मैदान में आयोजित खुली चयन ट्रायल में 26 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर 05 मार्च से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया जाएगा । इस प्रशिक्षण के लिए गिरिडीह से भी दो बालिका खुशी सिंह और युक्ता राणा का चयन किया गया है जिसकी जानकारी गिरिडीह बालिका हॉकी टीम के प्रतिनिधि रवि कुमार ने दी।
- Sponsored -
उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में गिरिडीह से 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें इन दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में जो उत्साह और जौहर इन खिलाड़ियों ने दिखाया है ये काबिले तारीफ है। इन 26 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण में जो बेहतर करेंगे उनमें से 18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड टीम से चयनित किया जाएगा और 20 मार्च को आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे । इस चयन प्रक्रिया में प्रियंका पाठक, उपासना पाठक, प्रिती कुमारी, पूर्णिमा, साक्षी शीतल, शीला कुमारी और सिनियर खिलाडी सह प्रशिक्षक ईशा शर्मा ने भी भाग लिया।
- Sponsored -
Comments are closed.