Live 7 Bharat
जनता की आवाज

नेतरहाट में बढ़ाई गई सुरक्षा, विधायकों को लेकर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

- Sponsored -

लातेहार : सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुपम नजारे के लिए विश्व विख्यात नेतरहाट में शनिवार की देर शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक पदाधिकारियों की ओर से कोई जानकारी तो नहीं दी जा रही है। लेकिन लोगों की ओर से कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ महागठबंधन के मंत्री और विधायकों की टीम यहां भ्रमण के लिए पहुंच सकती है। इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं से बात की गई तो नेताओं ने कहा कि महागठबंधन मजबूत स्थिति में है। विधायक और मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने सैर सपाटा का शनिवार को लुफ्त उठाया है। नेतरहाट में आगमन को लेकर पूछे जाने पर कहा कि हमलोगों के पास अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। यदि ऐसी कोई सूचना आएगी तो हमलोग भी जरूर नेतरहाट जाएंगे। वहीं नेतरहाट के थाना प्रभारी डीके दुबे ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं आई है। जब उनसे यह पूछा गया कि अचानक नेतरहाट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने का क्या कारण है तो उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर जवानों को थोड़ा चौकस कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- Sponsored -

26 को हुआ था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
नेतरहाट के टुटवापानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ था। यह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: