- Sponsored -
मॉस्को : रूस में दूसरे दिन भी 19 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और करीब 800 लोगों की मौत हो गयी। रूस के फेडरल रिस्पांस सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 19,286 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई और इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 68 लाख 82 हजार 827 हो गया। वहीं 797 और मरीजों ने दम तोड़ दिया , जबकि एक दिन पहले शनिवार को 798 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,81,637 हो गयी है। इसी अवधि में 16,804 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 61 लाख 48 हजार 250 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.