- Sponsored -
रंका: रंका अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में रामनारायण सिंह ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार लिंडा से प्रभार लिया। मौके पर एसडीओ श्री सिंह ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अनुमंडल वासियों को कोविड मापदंडों को देखते हुए मुहर्रम मनाने का सुझाव दिया। मौके पर रंका बीडीओ देवानंद राम, अंचल पदाधिकारी शम्भु राम, भंडरिया बीडीओ विपिन कुमार भारती, राजेश कच्छप, दीपक कुमार गुप्ता, अहारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे ।
- Sponsored -
Comments are closed.