Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सरायकेला:मुरी-चांडिल रेलखंड के कई स्टेशनों का हुआ निरीक्षण।

- Sponsored -

IMG 20211202 WA0018

- Sponsored -

सरायकेला:  रांची डिविजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) एमएम पंडित ने मुरी-चांडिल रेलखंड के तिरुलडीह, सुईसा, गुंडा बिहार सहित कई रेलवे स्टेशनों का गुरुवार को निरीक्षण किया। एडीआरएम एमएम पंडित ने तिरुलडीह में उत्तरी कैबिन गेट, तिरुलडीह रेलवे स्टेशन परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित चीज़ों को बरीक़े से देखा और स्टेशन मास्टर और रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। तिरुलडीह रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई देखकर वे काफी खुश दिखे। उन्होंने निरीक्षण को एक रूटीन कार्य बताया। उनके निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी चहल पहल देखी गयी। मौके पर सीनियर डीटीएम एके चौधरी सहित आरपीएफ के जवान, रेलवे के कर्मी एवं अधिकारी मौजूद थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.