Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सरायकेला:रोकड़पाल को एसीबी ने 25 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा

- Sponsored -

IMG 20220107 WA0012

- Sponsored -

सरायकेला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां के रोकड़पाल सोखाराम गोराई को 25 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम उसे अपने साथ जमशेदपुर एसीबी थाना ले गयी है। जानकारी के अनुसार खरकई बांध प्रमंडल से चंद्रमोहन देवगम 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के छह माह बाद भी उन्हें पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं मिला। इस काम के लिए सरायकेला खरसावां में रोकड़पाल सोखाराम गोराई पेंशन का काम करने के लिए 30 हजार रुपए घूस मांग रहे थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.