Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब,मेदांता गुरुग्राम में ICU में भर्ती….सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली पहुचें.!!

- Sponsored -

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक- संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार श्री मुलायम सिंह यादव कि तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के निकट गुड़गांव के एक निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है मूत्र संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान उनको ऑक्सीजन स्तर कम होने से आईसीयू में भेजना पड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और श्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी डिंपल यादव अस्पताल पहुंच गई हैं। श्री अखिलेश यादव ने श्री मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लंबी बातचीत की है।

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि श्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं ।

सूत्रों के अनुसार श्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी के छोटे भाई मेदांता के लिए हुए रवाना

- Sponsored -

लखनऊ

 

सपा नेताओं का दिल्ली जाना शुरू

 

MLC रणविजय सिंह दिल्ली के लिए निकले,अंबिका चौधरी,नारद राय भी दिल्ली जा रहे,पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप भी दिल्ली रवाना होंगे.

सैफई से भाई अभय राम यादव मेदांता रवाना

सैफई से परिवार के लोग मेदांता के लिए रवाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुग्राम मेदांता अस्पताल पहुंचे

शाम 7.30 बजे मेदांता में डाक्टर नरेश त्रेहन ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.